spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड डेक्लमेशन एवम् प्रजेंटेशन प्रतियोगिता 2025

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जगतपुर इण्टर कॉलेज में काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में डेक्लमेशन एवम् प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का उद्घाटन रोहनिया विधायक डा सुनील पटेल जी ने किया।कालेज के प्रांगण में एनसीसी कैडेड द्वारा सलामी देकर आगवानी करते हुए उन्हे कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होते ही जगतपुर इण्टर कॉलेज का प्रांगण तालियों से गूंज उठा।मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

जगतपुर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विपिन चन्द्र राय ने पुष्प गुच्छ देकर तथा श्री शशिकांत श्रीवास्तव खंड शिक्षा अधिकारी आराजी लाइंस ने अंग वस्त्रम भेट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।मुख्य अतिथि महोदय द्वारा शानदार प्रजेंटेशन करने वाले प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण को देखा और सराहा।मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।निर्णायक मण्डल में श्री पुरन्दर पाण्डेय,लक्ष्मी सिंह,विपिन चंद्र राय एवम् खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।कार्यक्रम का समापन जगतपुर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विपिन चन्द्र राय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

प्रतियोगिता में 14-18 आयु वर्ग में 98 तथा 18 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों में कुल 45 प्रतिभागियों द्वारा प्रजेंटेशन किया गया।कार्यक्रम संपन्न कराने में मुख्य रूप से श्री अरविन्द सिंह भाई जी नोडल शिक्षण संकुल चंद्रमणि पांडेय,विवेक यादव,रामकेवल कश्यप,उमानाथ,राजदेव राम,संतोष,सुरेश सिंह,प्रमोद केशरी,आशीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वृक्षा रोपण महाभियान के अंतर्गत माननीय विधायक रोहनिया द्वारा विद्यालय प्रांगण में आंवले के वृक्ष लगाने के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द सिंह जी द्वारा किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp