spot_img
27.3 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026

Buy now

spot_img

श्री विश्वनाथेश्वर सेवा न्यास नगुवाँ द्वारा 14 जुलाई को किया जायेगा सघन वृक्षा रोपण व फरवरी में होगा कलश स्थापना

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जनपद भदोही के नगुवाँ गाँव मे आगामी सोमवार यानी 14 जुलाई 2025 को (पवित्र श्रावण मास व पर्यावरण संरक्षण के अवचित्य) को संज्ञान में रखते हुए श्री विश्वनाथेश्वर धाम (नगुवाँ) में एक सौ आठ बिल्व वृक्ष का रोपण किया जायेगा।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ अग्रवाल जी (आईपीएस),बंशीधर उपाध्याय जी (वरिष्ठ समाज सेवक)आलोक रंजन जी (क्षेत्राधिकारी वन विभाग भदोही),दीपक मिश्र जी (जिलाध्यक्ष भाजपा) राजितराम यादव जी ( ग्राम प्रधान नगुवाँ) व मुख्य न्यासी पंडित जगदीश दुबे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे।

वही श्री विश्वनाथेश्वर महादेव का सपत्नीक प्राण प्रतिष्ठा करने वाले अभिषेक त्रिपाठी निवासी पयागपुर थाना राजातालाब ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उपरोक्त मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व शिवलिंग स्थापना हमारे व हमारी पत्नी निशा त्रिपाठी के हाथों वर्ष 2022 में किया गया है वर्तमान समय मे मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार होने के स्थिति में पहुँच चुकी है वर्ष 2026 के फरवरी माह में कलश स्थापना प्रभात फेरी का भव्य आयोजन हुआ भी सुनिश्चित किया गया है,आगामी 14 जुलाई 2025 सोमवार को बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp