विशाल कुमार गुप्ता

राजातालाब/-विधानसभा पिंडरा अंतर्गत कठीराव बाजार में भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता व्यापारियों के बीच जनसंपर्क किया और व्यापारियों के घटते व्यापार को लेकर चिंता व्यक्त किए और व्यापारियों के बीच ऑनलाइन कंपनी से हो रहे नुकसान के बारे में बताएं व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन सहित तमाम मुद्दों पर व्यापारियों से मिलकर चर्चा किया साथ में पूर्वांचल उपाध्यक्ष पहलाद केसरी दिलीप कुमार रतन सेठ बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी सहित कई व्यापारियों संपर्क कर पार्टी के नीति सिद्धांतों को बताएं।

आपको बता दें कि भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के हर कोने-कोने में बसे व्यापारियों का हाल जानने के लिए लगातार भ्रमण करते रहते हैं तथा पीड़ित शोषित व्यापारियों के बीच पहुंचकर कंधे से कंधा मिलाते हुए अपनों तक का एहसास दिलाने का कार्य करते हैं और समस्या निस्तारण के बाबत सड़क से लेकर सदन तक मुद्दे को अधिकारियों राजनेताओं तथा जिम्मेदार आला अधिकारियों के बीच रखते हुए वार्तालाप कर सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को एक

नजरिया से देखने का कार्य प्रायः करते रहते हैं जिसका जीता जागता प्रमाण मंगलवार को पिंडरा विधानसभा के कठीराव में देखने को मिला। इस अवसर पर भामाशाह भारतीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता,पूर्वांचल उपाध्यक्ष प्रहलाद केशरी,दिलीप कुमार व रतन सेठ शामिल रहे।


