एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी ऑटो चालक आशुतोष जायसवाल का मोबाइल बीते 26 अप्रैल 2025 को मिर्जामुराद बाजार में कही गिर गया था।ऑटो चालक द्वारा मोबाइल के बाबत गुमशुदगी दर्ज करवाया गया था।करीब तीन महीने बाद मिर्जामुराद थाने के एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने सर्विलांस की मदद से उक्त खोये हुए मोबाइल खोजकर सोमवार को ऑटो चालक आशुतोष को मिर्जामुराद थाने बुलाकर उसकी खोई मोबाइल उपलब्ध करवाया।ऑटो चालक द्वारा मिर्जामुराद पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा किया गया।ऑटो चालक ने बताया कि ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता हूं उसी से पैसे जुटाकर मोबाइल खरीदा था मिर्जामुराद पुलिस के प्रयास से तीन महीने बाद मेरी खोई हुई मोबाइल मिली।


