spot_img
22.4 C
Varanasi
Saturday, March 14, 2026

Buy now

spot_img

पीएम मोदी और सीएम योगी की कलाई पर बंधेगी ब्रह्मोस डिजाइन वाली राखी वाराणसी की मीनाकारी राखियों की अमेरिका में डिमांड

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा।त्योहार को लेकर बाजार सज चुका है।आकर्षक राखियों से बाजार पटा पड़ा है।वहीं वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर,ब्रह्मोस मिसाइल और रुद्राक्ष से बेहद आकर्षक राखी तैयार की गई है।इस राखी की डिमांड भारत ही नहीं अमेरिका के कैलिफोर्निया तक है।400 साल पुरानी हस्तशिल्प कला से ऑपरेशन सिंदूर को ध्यान में रखते हुए खास किस्म की राखी बनाई गई है।जिसमें ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल की आकृति को दर्शाया गया है।इसके अलावा रुद्राक्ष की मदद से भी कई राखियां तैयार की गई हैं।

रुद्राक्ष से तैयार की गई राखियां ऑपरेशन महादेव को समर्पित हैं।खास बात यह है कि मीनाकारी कारीगरों ने ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल राखी को पीएम मोदी और सीएम योगी को उपहार स्वरूप डाक से भेजा है,ताकि रक्षाबंधन के दिन उनके हाथों में यह गौरव सज सके।वाराणसी के हस्तशिल्प कला मीनाकारी के नेशनल अवॉर्डी कुंज बिहारी सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल वाली राखियां तैयार की हैं।कुंज बिहारी सिंह बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की सफलता पर रुद्राक्ष और ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए राखी को तैयार किया है।

इस राखी को तैयार करने में एक सप्ताह का समय लग गया।इसे हमने पीएम मोदी और सीएम योगी को भी डाक से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा है।उन्होंने बताया कि गुलाबी मीनाकारी में अलग-अलग तरीके की राखियां भी तैयार की हैं,जिनकी डिमांड देश के साथ विदेश में भी है।यूके कैलिफोर्निया में गुलाबी मीनाकारी की राखियों को पसंद किया जा रहा है।जिनकी कीमत 600 से लेकर के 2000 रुपये तक है।उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने से राखियों को तैयार किया जा रहा है और इसमें दर्जनों की संख्या में महिला कालाकर काम कर रही हैं।महिला कलाकार बताती हैं कि ब्रह्मोस मिसाइल और रुद्राक्ष राखियां तैयार करना उनके लिए गौरव की बात है।राखी बहन की सुरक्षा का प्रतीक होता है और जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं से किए वादे को पूरा किया,यह हमारे लिए गर्व की बात है और हम लोग इसी को धन्यवाद देने के लिए राखी बना रहे है।हम हर बार अलग-अलग डिजाइन की राखी बनाते हैं।इस बार रुद्राक्ष के साथ जो राखी तैयार कर रहे हैं वह वह खूबसूरत है।राखियों को बनाने से जहां हमें आत्मिक संतुष्टि मिल रही है,तो वही हमें आर्थिक रूप से भी मुनाफा मिल रहा है।क्योंकि हमारे पास इस बार राखी में हजारों पीस के आर्डर आए थे।बता दें गुलाबी मीनाकारी बनारस की पुस्तैनी कलाओं में से एक है,जिसे 400 साल पुराना माना जाता है।इस कला से वर्तमान समय में 400 से ज्यादा महिला आर्टिजन जुड़ी हुई है।पीएम मोदी और सीएम योगी भी समय-समय पर गुलाबी मीनाकारी को प्रमोट करते हैं।यही वजह है कि जब भी कोई मेहमान आता है तो वह उन्हें काशी की गुलामी मीनाकारी के उत्पादों को उपहार स्वरूप देते हैं।बड़ी बात यह है कि एक समय कला विलुप्त हो रही थी,लेकिन वर्तमान में देश ही नहीं विदेश में भी इस कला का डंका बज रहा है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp