spot_img
12.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान बनाया वेंडिंग जोन

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश पर रविवार को वाराणसी के राजातालाब थाना प्रभारी राजू कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।जिसका मुख्य उद्देश्य सड़कों और फुटपाथ पर चलने वाले नागरिकों को सुविधा प्रदान कराना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।वही अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने चेतावनी दिया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।थाना प्रभारी ने बताया की उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में एवं भीड़भाड़ वाले फुटपाथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

इसमें फुटपाथ व सड़कों पर लगी अस्थाई दुकानों ठेलो के अलावा हर तरह के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है जिससे आम जनमानस को आवागमन के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो आगे थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जायेगा।अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे, चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय,उप निरीक्षक मोहम्मद इमाम हसन सहित थाना राजातालाब के समस्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp