एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-हरहुआ विकास खंड के आयर ग्राम पंचायत में 42 वर्षों से पोस्टमैन पद पर कार्यरत लालबिहारी चौबे को सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।आयर के व्यापारियों व ग्रामीणों ने लालबिहारी की सेवा की सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि 42 वर्ष के सेवाकाल में लालबिहारी कभी भी किसी विवाद में नहीं रहे वे डाक को अति शीघ्र लोगों तक पहुंचाते रहे।लाल बिहारी चौबे मूल रूप से श्रीकंठपुर,चौबेपुर के निवासी हैं।इस अवसर पर आयर निवासी पोस्टमास्टर ओमप्रकाश मिश्र का भी सम्मान किया गया

ओमप्रकाश मिश्र आयर में पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।ग्रामीणों ने दोनों लोगो को अंगवस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर देवानंद मिश्र,अछैबर नाथ उपाध्याय,श्याम बिहारी यादव,जितेंद्र मिश्र,संतोष मिश्रा,गणेश उपाध्याय,प्रमोद मिश्रा,पतिराज मिश्रा,दुर्गा मिश्रा,अशोक मिश्र,नंदलाल मिश्रा,सुनसुन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।


