एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीएससी एग्रीकल्चर का परीक्षा देकर जगतगंज अपने घर लौट रहे छात्र को सरेराह मनबढ हमलावरो ने रोकर रॉड व डंडे से बोला धावा ईंट से कुचला मुँह पीड़ित के तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज निवासी बीएससी का छात्र उत्पल सिंह राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरवतालाब स्थित एक कॉलेज में बीएससी कृषि का परीक्षा देने सोमवार को आया था और परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था कि जैसे ही उत्पल अपने बाइक से राजातालाब वाया जंसा पंचकोशी मार्ग स्थित कचनार कम्पोजिट शराब ठेका के पास पहुँचा ही था कि तभी सामने से श्वेत सिंह शिवम निवासी भीखमपुर अपने दस-पंद्रह साथियो के साथ बीच सड़क रोकर रॉड डंडे से मारकर लुहलुहान कर दिए बेहोश होकर गिरने के बाद मुँह को ईंट से कुचलते हुए बोले कि दोबारा कालेज में दिखे तो जान से मार देंगे।

पीड़ित उत्पल सिंह ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर श्वेत सिंह शिवम निवासी भीखमपुर,लड्डू यादव मोहनसराय,हिमेश सिंह गंजारी,निखिल सिंह,शुभांशु सिंह,राजवीर सिंह निवासी पता अज्ञात सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की माँग किया।वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार ने बताया कि आधा दर्जन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है,सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।


