एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार देशी शराब ठेका के समीप मुर्गा व मछली दुकानदारों द्वारा अपशिष्ट को खुले में फेंके जाने से आस-पास के दुकानदारों में तीव्र आक्रोश ब्याप्त,दर्जनों दुकानदारो ने राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर खुले में अपशिष्ट फेंकने वाले दुकानदार के खिलाफ किया कार्यवाही की माँग।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जगह तीन मुर्गा व एक मछली की दुकान लगती है

वहाँ एक साल से लेकर पाँच साल तक के बच्चों का हनी बनी प्री स्कूल भी है जहाँ बच्चे पढ़ने आते है साथ मे हॉस्पिटल,क्लिनिक व अन्य लोगो की अलग अलग दुकान व प्रतिष्ठान भी है जिसमे लोग इन दिनों खुले में फेंके गए अपशिष्ट से आ रही दुर्गंध के कारण रह नही पा रहे और ऐसे मनबढ़ दूकानदारो के खिलाफ दर्जनों दुकानदार लामबद्ध होकर विरोध जताते हुए मंगलवार को राजातालाब पुलिस को तहरीर देकर मछली मुर्गा वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की माँग किया है।वही गुप्ता साड़ी कलेक्शन ला कालेज रोड के गोविंदा गुप्ता का कहना रहा कि खुले में फेंके गए अपशिष्ट के कारण गम्भीर बीमारी फैलने की आशंका जताया है।

राजातालाब पुलिस को ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से गुप्ता साड़ी कलेक्शन ला कालेज रोड के गोविंदा गुप्ता,हनी बनी प्री स्कूल,अमृता प्रिंटिंग प्रेस से सतीश कुमार सिंह,पूजा वस्त्रालय से दीपक,बर्मा होम्योपैथिक से डॉक्टर एके पटेल,ज्योति हार्डवेयर एवं बर्तन स्टोर से महेंद्र कुमार वर्मा,सूर्या ट्रेडर्स से शिवचरण वर्मा,केजीएन चिकन शॉप,मनोज कुमार पटेल पान वाले,राजकुमार नैंसी कंप्यूटर,श्रेया ज्वेलर्स विशाल,बृजेश कुमार,बीके इत्यादि लोग शामिल रहे।


