spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

चौकी प्रभारी अखरी बने विशाल सिंह-विपिन कुमार पांडेय को मिली गोसाईपुर की कमान सहित दस उप निरीक्षको का हुआ स्थानांतरण

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

नवागत चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह।

वाराणसी/-कमिश्नरेट पुलिस के वरूणा जोन में सात चौकी प्रभारियों समेत दस उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति और रिक्तियों के सापेक्ष एसआई का ट्रांसफर किया गया है।मंडुवाडीह थाना में तैनात उपनिरीक्षक राहुल सिंह को चौकी प्रभारी लहरतारा बनाया गया है।वहीं चौकी प्रभारी लहरतारा अमरजीत सिंह का सारनाथ थाना भेजा गया है।इसी तरह चौकी प्रभारी तरना विशाल सिंह को चौकी प्रभारी अखरी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।चौकी प्रभारी अखरी विकास कुमार को चौकी प्रभारी तरना।

नवागत चौकी प्रभारी गोसाईपुर विपिन कुमार पांडेय।

वरूणा जोन में तैनात विपिन कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी गोसाईपुर और चौकी प्रभारी गोसाईपुर चंद्रभूषण का थाना शिवपुर स्थानांतरण किया गया है।लालपुर-पांडेयपुर थाने में तैनात देवेंद्र कुमार दुबे को चौकी प्रभारी मड़ौली,चौकी प्रभारी मड़ौली राहुल कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा मंडुवाडीह,चौकी प्रभारी कस्बा मंडुवाडीह मीनू सिंह को चौकी प्रभारी आशापुर और चौकी प्रभारी आशापुर अनिल कुमार सिंह का थाना चोलापुर स्थानांतरण किया गया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp