spot_img
25.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

पुलिस उपायुक्त,अपर पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर साइबर अपराध के प्रकार बचाव और साइबर सुरक्षा से जुड़ी शंकाओं पर दी गयी जानकारी

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल।

वाराणसी/-गोमती ज़ोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को पुलिस विभाग द्वारा वृहद साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल द्वारा त्रिपदा पब्लिक स्कूल बड़ागाँव।

एडीसीपी गोमती जोन बैभव बांगर।

अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन बैभव बांगर द्वारा चन्द्रप्रभा पब्लिक स्कूल कपसेठी और

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव।

सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा वाराणसी पब्लिक स्कूल राजातालाब में विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया गया।अधिकारियों नें डिजिटल दुनिया में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रकार और उनके अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।छात्रों को फिशिंग,ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड,सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग,साइबर बुलिंग,ऑनलाइन गेमिंग ठगी,रैनसमवेयर अटैक जैसी घटनाओं के वास्तविक उदाहरण देकर सतर्क रहने के उपाय सिखाए गए।छात्रों को “स्मार्ट यूजर,सेफ यूजर” बनने के लिए सिखाए गए मूल मंत्र मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग।संदिग्ध लिंक या अनजाने मैसेज से दूरी।पब्लिक वाई-फाई का सतर्क उपयोग।सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स का सही प्रयोग।व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखना।यही है डिजिटल सुरक्षा का पहला कदम।साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।सबूत (स्क्रीनशॉट,ईमेल,मैसेज,बैंक डिटेल)सुरक्षित रखें।नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।विद्यार्थियों द्वारा पूछे गये प्रश्न और साइबर सुरक्षा से संबंधित शंकाओं को दूर किया गया।शिक्षकों ने इस पहल को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि डिजिटल साक्षरता ही आने वाले समय की असली ढाल है।

वही इस बाबत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि हमारी कोशिश है कि विद्यार्थी न केवल खुद सुरक्षित रहें,बल्कि अपने परिवार और समाज में भी साइबर सुरक्षा का संदेश फैलाएँ। जागरूक नागरिक ही डिजिटल युग में सुरक्षित रह सकते हैं।पुलिस विभाग ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के अभियान से जागरूकता बढ़ेगी और साइबर अपराधों की घटनाओं में कमी आएगी।वाराणसी पब्लिक स्कूल बंगालीपुर राजातालाब में मुख्य रुप से सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,एसएसआई राजातालाब अशोक कुमार तिवारी,चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे,चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल,चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप सिंह,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, महिला उप निरीक्षक स्नेहलता शुक्ला,उप निरीक्षक अजब सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp