spot_img
27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_img

घर के बाहर खड़ी दो ई-रिक्शा के चार बैट्री पर चोरों ने किया हाथ साफ दो दिनों बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-घर के बाहर खड़ी दो ई-रिक्शा टोटो से चार बैट्री पर चोरों ने किया हाथ साफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के छितौनी कोट बच्छाँव निवासिनी प्रमिला राय ने पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि मेरे नाम से एक ई रिक्सा यूपी 65 एलटी 2585 है तथा मेरे परिचित विनोद कुमार सिंह निवासी कुरहुआ बच्छाँव थाना रोहनियाँ वाराणसी का ई रिक्सा यूपी 65 एनटी 9330 है।

उक्त दोनो ई रिक्सा मेरे घर के बाहर रात में चार्जिग हेतु लगाया जाता था बीते 11 अगस्त 2025 की रात में भी दोनो ई रिक्सा मेरे घर के बाहर चार्जिंग में लगे हुए थे।सुबह उठ कर देखा तो दोनो ई रिक्सा की चारो-दो-दो बैटरियाँ ई रिक्सा मे से गायब थी।अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त ई रिक्सा की बैटरियाँ चुरा लिए गए है।काफी खोजबीन की परन्तु बैटरी का कुछ पता नही चला पाया है।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि की पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल की जा रही है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp