एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्री वैभव बांगर,सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव,सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा प्रतीक कुमार एवं गोमती जोन के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी कर निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

लूट,नकबजनी,चोरी,गौकशी के अपराधियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास के आधार पर गुण्डा/गैगेस्टर/हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया।माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के अपराधियों को अधिक से अधिक गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।अपराध रोकने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण बात महत्वपूर्ण चर्चा की गई।गस्त/पिकेट,बैंक चेकिंग पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कमिश्नरेट क्षेत्र में रह रहे गैर जनपद,गैर प्रांत के व्यक्ति जो होटलो,दुकानों,कारखानो में काम करने वाले लोगों,रिक्शा चलाने वाले लोगों एवं ठेला लगाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके विरुद्ध फर्द ब किता कर सत्यापन करने हेतु निर्देशित करते हुए सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद पांडेय,प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक कपसेठी अरविंद कुमार सरोज,प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव अतुल कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक सिंधौरा ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार शामिल रहे।


