एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-घर के बाहर खड़ी दो ई-रिक्शा टोटो से चार बैट्री सहित अन्य जगहों पर चोरी के घटनाओं को अंजाम देने वालो दो चोरों को आठ बैटरी के साथ रोहनिया पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के छितौनी कोट बच्छाँव निवासिनी प्रमिला राय के घर से बीते 11 अगस्त 2025 को दो ई रिक्शा के चार बैटरी को चोरों ने साफ कर दिया था,पुलिस ने 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी थी कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की आठ बैटरी बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में आशीष गुप्ता निवासी गजाधरपुर गांव और विवेक साहनी उर्फ विक्की निवासी खनाव शामिल हैं।दोनों आरोपी रोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस ने 14 अगस्त को बीएनएस स्कूल गेट के पास सर्विस लेन से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।


