एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद स्थित स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव और मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रोजेक्टर के माध्यम से फिशिंग,ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड,सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसी समस्याओं से बचने के उपाय बताए।उन्होंने छात्राओं को मजबूत पासवर्ड बनाने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी।साथ ही सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स का सही प्रयोग करने और व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने पर जोर दिया।प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने साइबर अपराध की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने स्क्रीनशॉट,ईमेल,मैसेज और बैंक डिटेल को सबूत के रूप में सुरक्षित रखने की सलाह दी।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने एसीपी और थाना प्रभारी का मोमेंटो व अंगवस्त्र से सम्मान किया।वही इस अवसर पर महिला एसआई ममता,कांस्टेबल माया,प्राचार्य डॉ आशुतोष उपाध्याय सहित कई शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


