spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अयोध्यापुर बाल वाटिका का रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने किया भव्य शुभारंभ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को 79 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आराजी लाइन ब्लॉक के कोरौत क्षेत्र के अयोध्यापुर स्थित पेयरिंग से रिक्त हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय अयोध्यापुर में बाल वाटिका का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुनील पटेल जी के द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम विधायक रोहनिया द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रगान तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।उक्त के उपरांत बाल वाटिका का रिबन काटते हुए शुभारंभ किया गया।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।ग्राम प्रधान द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल जी एवं परियोजना निदेशक श्री संजय कुमार नायक,खण्ड विकास अधिकारी श्री सुरेंद्र यादव,सीडीपीओ श्री सुजीत कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशिकांत श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील पटेल जी एवं परियोजना निदेशक श्री संजय कुमार नायक जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

बाल वाटिका को क्रांतिकारी योजना बताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना बालवाटिका के संचालन और बच्चों के पोषण एवं संरक्षण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बोलते हुए एसआरजी राजीव सिंह ने विद्यालयों के साथ बाल बाटिका को जोड़ने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।सीडीपीओ श्री सुजीत कुमार सिंह जी द्वारा विभाग की तरफ से अतिथियों का स्वागत किया गया तथा खंड विकास अधिकारी आरजी लाइंस श्री सुरेंद्र यादव जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

रोहनिया विधायक ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को सराहा एवं बाल वाटिका संचालन हेतु विद्यालय का भवन दिए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम की सराहना की एवं बाल वाटिका के बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ पोषण पर भी ध्यान देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में वृक्षारोपण तथा

बाल वाटिका का अवलोकन किया।प्राथमिक विद्यालय अयोध्यापुर की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपनादल के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र पटेल,पूर्व माध्यमिक विद्यालय अयोध्यापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री रविंद्र प्रसाद,श्री अरविंद कुमार सिंह,सुनील पाण्डेय,संजय कुमार,रामनारायण द्विवेदी सहित तमाम ग्रामीण एवं गणमान्य लोगों उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री विनोद शर्मा द्वारा किया गया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp