spot_img
26.4 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब पुलिस ने दो बाइक के साथ दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल दोनों के खिलाफ दर्ज है वाराणसी के अलग अलग थानों में दस आपराधिक मुकदमा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

गिरफ्तार आरोपियों के साथ राजातालाब पुलिस टीम।

वाराणसी/-राजातालाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बाइक के साथ दो बाइक चोर को किया गिरफ्तार विधिक कार्यवाही करते हुए राजातालाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल,वाराणसी के जंसा में एक,मंडुवाडीह में एक,रोहनिया में तीन,लोहता में चार सहित राजातालाब थाना में दर्ज है एक आपराधिक मुकदमा।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के शहंशाहपुर निवासी रतन कुमार के घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने बीते 28 जुलाई 2025 को किया था चोरी और ले जाते समय लोहता थाना क्षेत्र के लखमीपुर में तेल खत्म हो जाने के कारण बाइक छोड़कर पकड़े गए चोर फरार हो गए थे जिसको लोहता पुलिस ने लावारिस में सीज कर दिया था।

चोरी हुए बाइक के बाबत राजातालाब पुलिस ने 8 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल कर रही थी कि शुक्रवार को राजातालाब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बाइक चोरी करने वाले चोर राजातालाब क्षेत्र के लसकरिया तिराहा पर खड़े है और किसी घटना को अंजाम देने वाले है जिस पर राजातालाब पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों चोर क्रमशः राहुल कुमार 21 वर्ष निवासी शहंशाहपुर राजातालाब व आर्यन 19 वर्ष महमूदपुर लोहता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है और पूछताछ में चोरों के बताये गए स्थान व थाना लोहता से सम्पर्क करने पर शहंशाहपुर से चोरी हुई रतन कुमार के बाइक के साथ चोरों के पास से मिली एक और बाइक को राजातालाब पुलिस ने बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।चोरों के पास से मिली बाइक के बाबत पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक को जंसा के पास से चोरी किया था किसका है यह हम लोगो को नही मालूम।

थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार।

वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो बाइक व एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है,दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जंसा,मंडुवाडीह,रोहनिया,लोहता,राजातालाब में कुल दस मुकदमा दर्ज है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वालो में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार,चौकी प्रभारी जक्खिनी संदीप कुमार सिंह,उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,कांस्टेबल मन्तोष कुमार शाह सहित कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार शाह शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp