एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के नरोत्तमपुर (सिहोरवा) जक्खिनी निवासी सुनील कुमार सिंह एडवोकेट व तत्कालीन अध्यक्ष दी तहसील बार एसोसिएशन वाराणसी को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।प्रदेश अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सिकंदर यादव ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा।सुनील सिंह पहले सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के उपाध्यक्ष और तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष रह चुके हैं।उनका राजनीतिक परिवार भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा है।उनके दादा स्वर्गीय देवअधार सिंह कई वर्षों तक सरपंच रहे। पिता स्वर्गीय सीताराम सिंह ने 20 वर्षों तक ग्राम पंचायत सिहोरवा (दक्षिणी)/नरोत्तमपुर के प्रधान के रूप में सेवा की।उनकी माता विद्या देवी ने भी दस वर्ष तक ग्राम पंचायत की प्रधान के रूप में कार्य किया।

दिवंगत भाई अनिल सिंह समाजवादी पार्टी में ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे।भाभी सरोज सिंह भी ग्राम पंचायत सिहोरवा (दक्षिणी) की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।सुनील कुमार सिंह की नियुक्ति पर सपा जिलाध्यक्ष वाराणसी सुजीत यादव,एमएलसी आशुतोष सिन्हा,मुस्तकीम अंसारी,अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज,छेदी यादव,दिनेश शर्मा व एडवोकेट आंनद पटेल,ज्ञान प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिवक्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।


