एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिवपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर कोट निवासी एक निजी विद्यालय के शिक्षक की बीते 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के दिन उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर बीएचयू में मौत हो गयी,स्वतंत्रता दिवस के दिन मौत की खबर लगते ही परिजनों सहित विद्यालय के अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी,परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा व हाल पता शिवपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर कोट निवासी कृष्ण चन्द्र पांडेय संत अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल गिलट बाजार शिवपुर में अंग्रेजी के सम्मानित अध्यापक थे,जो बीते 10 अगस्त 2025 समय लगभग साढ़े सात बजे पैदल ही टहलते हुए अपने घर से गौतम इनर्जी प्वांइट गिलट बाजार होते हुए सुद्धीपुर की तरफ बाईपास रोड से पटरी पकड़कर जा रहे थे और ज्योही मौर्या हीरो होन्डा सर्विस सेन्टर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही किसी अज्ञात वाहन स्कूटी चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पटरी पर कृष्ण चन्द्र पांडेय को जोरदार धक्का मारते हुए भाग गया।

चोट की वजह से मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गये तथा सड़क पर खून फैल गया था,सिर पैर तथा शरीर के अन्य भागो में चोटे आयी थी।स्थानीय लोगों द्वारा घायल को पंडित दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय वाराणसी में भर्ती कराया गया था जिसके बाद हालात नाजुक/गम्भीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहाँ उनकी उपचार के दौरान बीते 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के दिन मौत हो गयी,मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने एसएचओ शिवपुर से माँग किया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांचकर घटना करने वाले वाहन के खिलाफ कार्यवाही की जाये।वही इस बाबत एसएचओ शिवपुर जगदीश कुशवाहा का कहना रहा कि घटना 10 अगस्त की है घायल शिक्षक के पुत्र हर्षित पाण्डेय द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ली गयी है सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है जल्द ही घटना कारित करने वाले वाहन व वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।


