spot_img
23.6 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

सैकड़ो बाइक पर युवाओं ने निकाली रैली मिर्जामुराद में तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के गूँजे नारे हाथ मे तिरंगा लेकर लहराते रहे युवा

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भिखीपुर गांव (मिर्जामुराद) के सामने हाइवे से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह व अधिवक्ता व भाजपा नेता धीरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकला।दो सौ से अधिक बाइक पर सवार युवा हाथ में तिरंगा लेकर भ्रमण करते रहे आकर्षण का केंद्र रहा।तिरंगा यात्रा भिखीपुर से होते हुए प्रतापपुर,आषाढ़,राजपुर,चक्रपानपुर,गौर (मिर्जामुराद) बाजार,रूपापुर होते हुए खजुरी में आकर समाप्त हुआ।यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे साथ में चल रही डीजी वाहन पर देश भक्ति संगीत बज रहे थे।

संर्पक दूत समाचार पत्र के वाराणसी ब्यूरो चीफ एस के श्रीवास्तव विकास से बात करते हुए धीरज सिंह राजपूत ने बताया कि यह यात्रा देश के लिए जान देने वाले फौजी भाइयों और ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जवानों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर निकाला गया है।तिरंगा यात्रा में रिशु सिंह चंदेल,गौरी शंकर सिंह,अभिषेक त्रिपाठी,निहाल सेठ,रौनक सिंह,रत्नेश राय,रिंकू शुक्ला,संजय मिश्रा,ग्राम प्रधान खजुरी चन्द्रावती बिन्द,ग्राम प्रधान बहेडवा संजय कुमार,राजपुर प्रधान अभिमन्यु कुमार,अमित मिश्रा,एस के श्रीवास्तव विकास पत्रकार,सुनील उपाध्याय, अजय तिवारी,प्रदीप उपाध्याय,शिवम,आकाश,सत्यम,रवि त्यागी समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp