एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-15 अगस्त 2025 के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जीकेजे पब्लिक स्कूल सथवा सारनाथ के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पीठाधीश्वर चंद्र मौली गुरुजी प्रमुख अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन दिया। गुरुजी ने ऑपरेशन सिंदूर में देश के सैनिकों के पराक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का,भारत से,भारत के लिए निर्मित वस्तुओं के उपयोग से ही विकसित भारत की परिकल्पना को सिद्ध किया जा सकता हैं।छात्रों को संबोधित करते हुए किंकर जी ने बताया कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने और हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु सभी छात्रों में स्व का बोध होना आवश्यक है।

स्व भाषा,स्व भेष और स्व भोजनके प्रयोग से ही सनातन संस्कृति को पुनःस्थापित किया जा सकता है।गुरुजी का माल्यार्पण संस्था के प्रबंधक विंध्यवासिनी जी ने किया।उक्त अवसर पर अवधेश पांडेय,आनंद पाण्डे,राकेश चौबे डॉक्टर संजय,सुनील मिश्रा,संजय पांडे,ऋतिक अग्रहरि,आदित्य तिवारी सुनील पांडेय,दिव्या पांडेय,दीक्षा,सपना सरोज,रेखा,अन्नू सेठ गणमान्य हजारों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रज्वल पांडे के द्वारा किया गया।


