एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कार्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कपसेठी अरविंद कुमार सरोज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने 17 अगस्त को आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सभी थाना प्रभारी के कार्यों की समीक्षा की थी।समीक्षा में यह पाया गया कि कपसेठी थाना प्रभारी अरविंद सरोज ने कार्य में लापरवाही की जिसके चलते एक माह में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं दिखा।

आइजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में भी यह थाना बेहद फिसड्डी रहा।पूरे प्रदेश में कपसेठी थाने का रैंक 1547 रहा जो प्रदेश का सबसे फिसड्डी अंतिम पोजिशन रही।इन कार्यो को गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया।उनके स्थान पर सधुवन राम को नया प्रभारी निरीक्षक कपसेठी बनाया गया है।सधुवन राम अब तक शिकायत प्रकोष्ठ में रहे है। उसके पहले वह जल पुलिस प्रभारी और उसके पहले शिवपुर थाने की कमान संभाल चुके है।


