spot_img
45.4 C
Varanasi
Thursday, May 21, 2026

Buy now

spot_img

थाना कपसेठी में जब्त पचीस लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही हुई संपन्न

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं सीज वाहनों के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में सोमवार को थाना कपसेठी प्रांगण में लावारिस वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न करायी गई।इस कार्यवाही में श्री संजीव कुमार शर्मा (कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी),श्री अजय कुमार श्रीवास्तव (सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी)

श्री अरविन्द कुमार सरोज (प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी,कमिश्नरेट वाराणसी),श्री दिनेश राम (निरीक्षक परिवहन कमिश्नरेट वाराणसी) तथा श्री नारायण पाण्डेय (हेड मुहर्रिर थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी) की उपस्थिति रहे।नीलामी की कार्यवाही बोलीदाता श्री अशोक कुमार गुप्ता,अनिल कुमार,विकास कुमार,सुनील कुमार,संजय यादव,संजय कुमार व अजय सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई।थाना परिसर में खड़े लावारिस दो पहिया,तीन पहिया एवं चार पहिया कुल 25 वाहनों की नीलामी की गई।इन वाहनों का मूल्यांकन ₹1,10,300/- निर्धारित था,जिसके विरुद्ध बोलीदाताओं द्वारा ₹1,20,000/- की बोली लगाई गई।यह कार्यवाही पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत संपन्न कराई गई।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp