spot_img
20.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

spot_img

जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य….सत्येन्द्र कुमार

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक,लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाए।जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय।जिलाधिकारी ने इस संबंध में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता,समयबद्धता,पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें।

कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये,जिसमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp