spot_img
14.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_img

पति ने अपनी पत्नी ससुर सहित तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ करने को लेकर दर्ज कराया थाना राजातालाब में मुकदमा जाँच में जुटी पुलिस

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।बीरभानपुर गांव निवासी नीलमणि शरण ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी और ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है।उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही जमीन-जायदाद को लेकर पत्नी और उसके परिवार से तनातनी चल रही है।नीलमणि शरण ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2016 मे हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से पत्नी और ससुराल पक्ष उन पर दबाव बना रहा है।आरोप है कि पत्नी मुन्नी देवी अक्सर जहर खाकर पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है।इससे घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता है।शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में पत्नी मुन्नी देवी,ससुर प्रभु नारायण और ओम प्रकाश पटेल घर में घुस आए।उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।नीलमणि का आरोप है कि हमलावरों ने घर का सामान भी तोड़ दिया।इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी वहां आ गए,जिसके बाद किसी तरह उनकी जान बच पाई।घटना की जानकारी मिलते ही नीलमणि ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।राजातालाब थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।वही इस बाबत थानाध्यक्ष राजातालाब राजू कुमार ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp