एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-सरकार द्वारा संचालित ग्राम विकास की योजनाओं में लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के कर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं को पहुंचाने में अपना योगदान देना होगा तभी हम विकसित भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर,हरहुआ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित “ग्राम विकास की योजनाओं” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर विमल कुमार सिंह,जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने अपने सम्बोधन में कही।प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रतिभागियों को ग्राम विकास का परिचय एवं पंचायतीराज व्यवस्था के अंतर्गत 73वा संविधान संशोधन,पंचायतीराज व नगरीय निकाय की व्यवस्था तथा पंचायतों के सशक्तिकरण,महात्मा गांधी नरेगा महत्वपूर्ण प्राविधान,दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,कौशल विकास की योजनाओं,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,आधारभूत संरचना व पेयजल योजना,समग्र विकास,सूचना का अधिकार अधिनियम,शिकायत निवारण,निधि उपयोग एवं मूल्यांकन,सोशल ऑडिट,आईजीआरएस,जन सुनवाई,सीपी ग्राम आदि विषयों पर प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के ग्राम विकास विभाग से 6,पंचतीराज विभाग से 6,आईसीडीएस से 14,कृषि विभाग से 2,पशुपालन विभाग से 2 कुल 30 और जनपद चन्दौली के ग्राम विकास विभाग से 10,पंचतीराज विभाग से 8,आईसीडीएस से 8,कृषि विभाग से 2,पशुपालन विभाग से 2 कुल 30 इस प्रकार दोनों जनपदों से नामित कुल 60 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।समापन अवसर पर ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल,डॉ नरेन्द्र देव सिंह,श्रवण कुमार सिंह,सुरेश तिवारी,शिवप्रकाश,हरिओम दुबे,अमर सिंह,सुरेश पाण्डेय,एडीओ आईएसबी अनिल कुमार सिंह,सुनील कुमार,दुर्गेश सिंह,रवि सिंह,बृजेश सिंह,हवलदार सिंह,अवधेश कुमार,मनोज कुमार,धनंजय सिंह,अजय प्रताप सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,एडीओ पंचायत प्रेमचन्द,नारायण दत्त त्रिपाठी,सीडीपीओ मधुरिमा,मुख्य सेविका विभा सिंह,किरनलता भारती,आंगनबाड़ी रेशम सोनकर,किरन रजक,नंदा देवी,ममता पटेल,पूजा,ज्योति मिश्रा,विभा सिंह,माया देवी,नीरज सिंह,श्रृंखला यादव,सपना,सोनम चौधरी,सावित्री,पूजा वर्मा,शकुन्तला,शशिकिरण,एडीओ कृषि संजय कुमार,सुनील कुमार यादव,देवेन्द्र पाण्डेय,प्रीती यादव,पशुधन प्रसार अधिकारी प्रतीक्षा मिश्रा,सुभाष चन्द्र,पंचायत सहायक अजय कुमार,आकाश कुमार,प्रिंस तिवारी,राहुल शर्मा,जय कुमार,मनोज कुमार,अमित,ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार सिंह,राम सिंह आदि की उपस्थिति रही।


