रिपोर्ट:अजय कुमार गुप्ता

राजातालाब/-मिर्जामुराद क्षेत्र के जोगापुर गांव में सोमवार को एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने आत्मदाह के प्रयास में मृतक वशिष्ठ नारायण गौड़ के परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक के बेटे अनिल गौड़ सहित दुखित परिवार वालों को सांत्वना दी और शोक संवेदना व्यक्त की हंसराज विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी वाराणसी और उप जिलाधिकारी राजातालाब को फोन के माध्यम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, प्रवीण सिंह गौतम, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, प्रधान, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, यतीश तिवारी, मिंटू सिंह, अजय सिंह, शौकीन पटेल, दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
वशिष्ठ नारायण गौड़ ने राजातालाब तहसील परिसर में भूमि विवाद के चलते आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई मृतक के परिवार की स्थिति को देखते हुए एमएलसी ने आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की है इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं और भूमि विवाद के मामलों में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाती हैं


