spot_img
22.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

जिला कृषि अधिकारी ने आराजी लाइन व सेवापुरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर फसलों का किया निरीक्षण

spot_img

आवश्यकता से अधिक यूरिया उर्वरक का प्रयोग करने से कीट एवं रोग लगने की संभावना ज्यादा हो जाती है

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के ने सोमवार को विकास खंड आराजी लाइन एवं सेवापुरी के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसान भाइयों से संपर्क स्थापित किया गया तथा उनकी फसलों का भी निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा अवगत कराया गया कि विगत दस वर्षों में इस वर्ष माह जुलाई एवं अगस्त में औसत वर्ष अच्छी हुई वर्षा अच्छी होने से पूरे जनपद की मुख्य फसल धान बहुत अच्छी है

आगे के दिनों में भी फसल अच्छी बनी रहे इसके लिए किसान भाइयों को सजग रहने की भी जरूरत है सभी किसान भाई अपनी फसल की सतह निगरानी रखें,जिन किसान भाइयों के द्वारा धान की फसल में यूरिया का प्रयोग दो बार टॉप ड्रेसिंग के रूप में किया जा चुका है उन्हें सलाह दी जाती है कि अब यूरिया की तीसरी टॉप ड्रेसिंग न करें।आवश्यकता से अधिक यूरिया उर्वरक का प्रयोग करने से फसल की वानस्पतिक वृद्धि ज्यादा हो जाती है तथा फसल का तना एवं पत्तियां मुलायम हो जाता हैं जिसके कारण कीट एवं रोग लगने की संभावना बढ जाती है।जिन किसान भाइयों के द्वारा अपनी धान की फसल में अभी पहली अथवा दूसरी टॉप ड्रेसिंग की जानी है उनको मेरी सलाह है कि यूरिया के स्थान पर अमोनियम सल्फेट का प्रयोग करें इस उर्वरक में नाइट्रोजन के साथ-साथ सल्फर भी पाया जाता है इससे आपको अलग से सल्फर देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।उनके द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया

कि किसान भाइयों को इसकी जानकारी दें और उर्वरक बोई गई फसल के आवश्यकता के अनुसार खतौनी लेकर पोस मशीन में अंगूठा लगाकर निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराए साथ किसान भाइयों से अपील की गई कि उर्वरक क्रय करते समय अपने खेत की खतौनी अवश्य ले जाएं,जनपद के सभी क्षेत्रों में वर्तमान समय में मुख्य उर्वरक यूरिया और डीएपी उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है यदि किसी किसान भाई को उर्वरक प्राप्त होने में कहीं कोई समस्या आतीं है तो जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9369560120 एवं 7007259547 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp