एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री सरवणन टी के नेतृत्व में गठित एसओजी-2 टीम की बड़ी कार्यवाही थाना रोहनियाँ क्षेत्र में जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को छापेमारी कर किया गया गिरफ्तार।थाना रोहनिया अंतर्गत ग्राम केशरीपुर में घर के अंदर चल रहा था जुये का फड़।एसओजी-2 टीम ने गुप्त रेकी कर पुख्ता जानकारी जुटाई और सही समय पर छापेमारी की।पुलिस के बरामदगी में ₹4,81,340/- नकद,13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,3 नई व 1 पुरानी ताश की गड्डी शामिल रही।एसओजी-2 टीम निरंतर अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है।मौके से ताश का जुआ खेल रहे ग्यारह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार जुआरियों में श्यामबली पुत्र दशमी पटेल निवासी चंदापुर थाना राजातालाब वाराणसी उम्र 44 वर्ष,राजू सोनकर पुत्र रामरति सोनकर निवासी पक्कापुर थाना कटरा कोतवाली मिर्जापुर उम्र 25 वर्ष,सतेन्द्र कुमार पुत्र स्व० राधेश्याम निवासी कचनार राजातालाब वाराणसी उम्र 35 वर्ष,आनन्द कुमार उपाध्याय पुत्र प्रेमनाथ निवासी पयागपुर राजातालाब वाराणसी उम्र 50 वर्ष,संतोष कुमार पुत्र श्री राम अवध निवासी देलवरिया शिवपुर वाराणसी उम्र 64 वर्ष,हरिराम पुत्र रामतीरथ निवासी फतहां कोतवाली मिर्जापुर उम्र 19 वर्ष,रामदुलार सिंह पुत्र स्व० रामआधार निवासी मुकेरी थाना भभुआ बिहार उम्र 43 वर्ष,रविशंकर पुत्र स्व० शिवनाथ निवासी रुपापुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र 39 वर्ष,राजू कुमार पुत्र पतालू राम प्रजापति निवासी फुलवरियां थाना कैण्ट वाराणसी उम्र 38 वर्ष,किताबुद्दीन पुत्र अब्बास निवासी बड़ी बसही थाना कटरा कोतवाली मिर्जापुर उम्र 41 वर्ष सहित अनुराग गोलू तिवारी पुत्र कमलेश त्रिपाठी निवासी केशरीपुर थाना रोहनियां वाराणसी उम्र 28 वर्ष रहे।यह कार्रवाई एसओजी-2 टीम द्वारा अवैध व अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान का हिस्सा है,जिसके अंतर्गत जुआ,अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।


