एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-चिरईगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जाल्हूपुर ग्राम में फीता काटकर दो दिवसीय मुख्यमन्त्री ग्राम स्वरोजगार खाद्य प्रसंस्करण योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य वी पी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार का लाभ प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर संजय कुमार सहायक आयुक्त उद्योग वाराणसी में जानकारी दी कि विभाग द्वारा उद्यमियों को कितना अनुदान मिलेगा।

रत्नेश चन्द्र अग्रवाल प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र बीएचयू वाराणसी ने उद्योग बेकरी,तेल,आटा,अचार पापड़ मिठाई सॉस इत्यादि उद्योग स्थापित करने की जानकारी दी।खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी ने किसानों की आय दुगनी करने में खाद्य प्रसंस्करण की भूमिका व डीआरपी विक्की जायसवाल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापना प्रोजेक्ट और आन लाइन जमा करने की जानकारी दी।सुपरवाइजर अरुण सिंह ने खाद्य पदार्थ के उत्पाद बनाने पर विभाग के इस योजना के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।राजेश यादव डायरेक्टर स्मृति आई टी आई फल सब्जी के उत्पादन एव उनके नष्ट होने से बचाने की खाद्य प्रसंस्करण की उपयोगिता की जानकारी दी।प्रशिक्षण दो सत्र में कुल तीस प्रतिभागी उम्र 21 से 40 वर्ष और शैक्षिक योग्यता कक्षा आठवी पास शामिल रहे जिन्हें उद्योग सम्बन्धी स्टेशनरी,फोल्डर,साहित्य,पैड दी गई।ग्राम प्रधान ने उपस्थित अतिथियों का ग्राम पंचायत जाल्हूपुर ने की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए दोनो सत्रो में सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चन्द्र अग्रवाल ने किया।


