spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

सारंगपुर गांव के सामने ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत,शव की शिनाख्त कराने में जुटी जंसा पुलिस

spot_img

संजीव कुमार मिश्रा

सेवापुरी/-जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के सामने गुरुवार को साढ़े तीन बजे एक अज्ञात 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि डाउन बाक्सन मालगाडी चौखंडी-सेवापुरी के बीच सारगपुर गांव के समीप पहुंची ही थी कि लगभग 65 वर्षीय अज्ञात अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जंसा पुलिस ने आस पास के लोगों से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के समीप लाठी पड़ी मिली और उसके शरीर पर चेकदार गमछा एवं सफेद लूंगी पहने हुये था।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp