spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

दीनदासपुर विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का हुआ शुभारंभ क्षेत्र के बीस गांव के उपभोक्ता होंगे लाभान्वित फाल्ट से मिलेगी निजात

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खंड के दिनदासपुर विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को क्षमता वृद्धि हेतु 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने पूजन के साथ उद्घाटन किया।उन्होंने बताया कि पहले उपकेंद्र पर 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगा था।बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए इसकी क्षमता दोगुनी कर दी गई है।इस उपकेंद्र से जंसा,दिनदासपुर,बड़ौरा,बेरुका,कुंडरिया,देईपुर,खेमापुर,सोनबरसा,नैपुरा,नईबस्ती,राखी समेत बीस गांवों के करीब चार हजार घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

अधिशासी अभियंता मनीष झा ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में इस इस क्षेत्र की बहुमुखी विकास होने की उम्मीद जताई जा रही जिसमें विद्युत आपूर्ति की भूमिका अहम होगी।जिसको लेकर क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।जिसके क्रम में यह कार्य किया जा रहा है।आधुनिकरण योजना के तहत यह काम कैपिटल पावर कंपनी द्वारा किया गया है।कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता बरईपुर मनीष झा,एसडीओ राजेश यादव,अवर अभियंता विनम्र पटेल,सीनियर इंजीनियर प्रवीण कुमार सिंह,गौरव पटेल,प्रमोद मौर्य,दीपक राय रामविलास पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp