एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-चौकी मातलदेई के अंतर्गत चोरी की घटना के खुलासा के लिए राजातालाब पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच व अन्य माध्यम से उक्त मुकदमे से सम्बन्धित आरोपियों के गिरफ्तारी एवं बरामदगी के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था की इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर राजातालाब पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित आरोपी क्रमशः सोविन्द विश्वकर्मा ग्राम

मिल्कीचक थाना रोहनिया,अरविन्द विश्वकर्मा ग्राम मिल्कीचक थाना रोहनिया,अजीत कुमार विन्द ग्राम मातलदेई थाना राजातालाब,चन्दन विन्द ग्राम मातलदेई थाना राजातालाब सहित अजय कुमार ग्राम गौरा थाना राजातालाब वाराणसी को मातलदेई चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से राजातालाब पुलिस ने तवा बड़ा एक,कूकर बड़ा एक,कूकर छोटा एक,गैस चूल्हा दो,गैस सिलेंडर बड़ा एक,गैस सिलेंडर छोटा एक,भगोना (एल्युमीनियम) का एक ,प्लास्टिक की टोकरी एक,लोहे की हथौड़ी एक,प्लास्टिक का डिब्बा एक बरामद किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार राय निवासी ग्राम भदरासी थाना राजातालाब वाराणसी के फास्ट फूड दुकान से बीते 3 सितंबर 2025 को अज्ञात चोरों द्वारा तवा,कूकर,गैस चूल्हा,गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था,राजातालाब पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर राजातालाब में जुटी थी।गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि पैसों की आवश्यकता के कारण उन्होंने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।दुकान में नकदी न मिलने पर उपरोक्त सामान चोरी कर लिये थे।


