एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शिक्षण क्षेत्र में टैबलेट का उपयोग कर शिक्षार्थी जीवन मे ऊंचाइयां हासिल करें और बेहतर बन राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनायें जिससे संस्थान का गौरव बना रहे।उक्त बातें हरहुआ क्षेत्र में स्थित आदर्श आईटीआई में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनांतर्गत टैबलेट वितरण समारोह में प्रशिक्षणर्थियों को 53 टैबलेट वितरण के पश्चात मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने कहा कि डिजिटल शिक्षा का अवसर प्रदान करने और तकनीकी

कौशल को विकसित करने मे इससे मदद मिलेगा।प्रशिक्षणार्थी इसका उपयोग कर ज्ञान और कौशल को निरन्तर विकसित करें।कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत ड्रेस किट व प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया।संस्था के प्रबन्धक विवेक त्रिपाठी ने आये अतिथियों व अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


