spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में एयरपोर्ट से हरहुआ तक कार्यकर्ताओं ने किया मॉरीशस के पीएम का स्वागत

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार शाम करीब 6:18 बजे तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुँचे।विमान से उतरते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने उनकी आगवानी की।

इसके बाद एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के बाहर डमरूवादन और शंखनाद के बीच प्रधानमंत्री का अभिनंदन हुआ।शाम 6.40 बजे शहर के लिए रवाना हुए।एयरपोर्ट रोड पर सगुनहा प्राथमिक विद्यालय के सामने अजगरा विधायक टीप राम,एमएलसी/भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भारत व मॉरीशस का दोनो हाथों में झंडा लिए मानव श्रृंखला बनाकर पुष्पवर्षा के साथ ‘रामगुलाम व मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार स्वागत किया।कई स्वागत पोस्टों पर स्कूली बच्चों,शिक्षकों ने दोनो देश का झंडा लहराकर स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अजगरा विधायक टीराम,एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,रामप्रकाश वीरू,हरहुआ मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा,अरुणेंद्र सिंह,वीरेंद्र गुप्ता,सुनील सिंह,हिटलर सिंह,गौतम सिंह,मोहन बाबू,गौरव सिंह,विजय वर्मा,रमेश पटेल,विपिनचन्द्र राय,धर्मेन्द्र सिंह,लक्ष्मण सिंह,आर्यन पांडेय,विजय वर्मा,मनोज पटेल,ओमकार पटेल,उत्सव सिंह,ओमप्रकाश बादल,सुनीता सिंह,महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया सिंह,सुमन दुबे,रामाश्रय सिंह,अनिल पांडेय,चन्दन पाल,मनोज पाल,सर्वजीत यादव,जय कुशवाहा,गौरव चौबे,पंकज यादव,प्रदीप सिंह,प्रियांशु मिश्रा,नीरज पांडेय,लक्ष्मण सिंह,विपिन राय,शैलेन्द्र पटेल सहित सैकडों कार्यकर्ता सड़क किनारे दोनो देश के झंडे के साथ पुष्पवर्षा की।शंख वादन संग दमरूवादन भी किया।

एसआर प्लेटीनम इंग्लिश स्कूल हरहुआ,राजेश्वरी बालिका इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों ने विशेष परिधान में नृत्य कला का प्रदर्शन कर स्वागत किया।ज्ञातव्य हो कि मॉरीशस प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम अपने प्रवास के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।वहीं 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग उनकी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp