spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

सीएचसी आराजी लाइन जक्खिनी केंद्र के आस पास फैली गंदगी मरीज परेसान स्वच्छता अभियान का दावा हवा हवाई

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन जक्खिनी की स्थिति चिंताजनक है।सीएचसी परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है साथ ही बड़ी-बड़ी घास भी उग आई है।स्वास्थ्य केंद्र की यह स्थिति सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के विपरीत है।परिसर में फैली गंदगी से मरीजों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है।इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान के तहत देश के हर कोने तक साफ-सफाई का संदेश पहुंचा रही है।

लेकिन सीएचसी आराजी लाइन जक्खिनी का यह स्वास्थ्य केंद्र स्वच्छता के मामले में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।स्वास्थ्य केंद्र की इस स्थिति से स्पष्ट है कि यहां स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक की है,उन्होंने कहा कि इस मामले में अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp