spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब के एक गोदाम पर सेलटेक्स व जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी से मचा हडकम्प पाँच गाड़ियों से छापेमारी करने पहुँची थी टीम बाजार में हो रही तरह तरह की चर्चाएं

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड कचनार स्थित एक एफएमसीजी गोदाम पर बुधवार की दोपहर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा।अचानक हुई इस तरह के कार्यवाही से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि गोदाम में स्थानीय दुकानदार का माल रखा गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम दो गाड़ियों से अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।टीम के अधिकारियों ने गोदाम का शटर बंद करवाकर अंदर प्रवेश किया और दस्तावेजों व माल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विभाग पिछले कई दिनों से गोदाम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और उच्च अधिकारियों के आदेश पर ही यह छापेमारी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है

कि गोदाम में बड़े पैमाने पर एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की सप्लाई होती है।सूत्रों की माने तो गुटखा भी गोदाम मे स्टॉक किया जाता है।टीम ने छापेमारी के दौरान स्टॉक रजिस्टर,बिल-बाउचर और टैक्स से संबंधित अन्य कागजात की जांच की।विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया,लेकिन अंदर चल रही पूछताछ और गिनती के कारण कार्यवाही लंबी खिंच गई है।करीब पांच घंटे से अधिक समय से टीम गोदाम में जांच कर रही थी।बाजार के आस पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए,जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से जब्ती या कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp