spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

शासनादेश का पालन करने पर कोटेदार के साथ गाली-गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी दर्जनों कोटेदारो ने कपसेठी पुलिस को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की माँग

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-शासनादेश का पालन कर रहे कोटेदार पर रविवार को दबंगई दिखाते हुए कुछ लोगों ने मारपीट,गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी।यह घटना थाना कपसेठी क्षेत्र के ग्राम मटुका में घटित हुई।ग्राम मटुका निवासी राधेश्याम वर्मा उचित दर दुकान संचालक हैं।उन्होंने बताया कि शासनादेश के तहत केवल उन्हीं लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है,जिन्होंने अपने राशन कार्ड पर ई-केवाईसी पूर्ण कराया है।

इसके बावजूद 14 सितंबर को खाद्यान्न वितरण के दौरान ग्राम समाज की मुसहर बस्ती के कुछ व्यक्तियों ने बिना ई-केवाईसी कराए ही जबरन खाद्यान्न प्राप्त करने का प्रयास किया।कोटेदार के मना करने पर उक्त व्यक्तियों ने गाली-गलौज,अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करने पर आमादा हो गए।विवाद बढ़ता देख कोटेदार ने गोदाम बंद कर दिया और घर लौट आए।आरोप है कि उसके बाद भी संबंधित लोग उनके घर तक पहुँच गए,पुनः गाली-गलौज की तथा उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इतना ही नहीं शासन द्वारा प्रदत्त ई-पॉस मशीन को तोड़ने का भी प्रयास किया गया।इस घटना में सम्मिलित प्रमुख व्यक्तियों के नाम सुगिमा पत्नी भुइधर,नगीना पत्नी गोपी,सरोजा पत्नी बाले व अन्य पारिवारिक सदस्य बताए जा रहे हैं।कोटेदार राधेश्याम वर्मा ने थाना कपसेठी में तहरीर देकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही व स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

साथ ही उन्होंने वितरण केंद्र पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की तैनाती की भी अपील की है।इस दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय,मीडिया प्रभारी अधिवक्ता उपदेश मिश्रा सनी,राधेश्याम वर्मा,हरिशंकर बिंद,अमरनाथ,दीपक शर्मा,अंजली शर्मा,राजेंद्र सिंह,बंटी सिंह,पंकज मिश्रा,विनोद पाण्डेय,राजेश सिंह,जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp