spot_img
18.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत भांजे के अंत्येष्टि में शामिल होकर घर वापस जाते समय हुई दुर्घटना

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत अखरी गांव के सामने हाईवे पर 14 सितंबर 2025 के भोर में लगभग तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के कमालपुर खजुरौल निवासी राम आधार पटेल 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी अखरी विशाल सिंह सहित रोहनिया पुलिस टीम ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के भांजा राकेश वर्मा की बिगत दो दिनों पूर्व एपेक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसके दाह संस्कार में हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे की हाईवे पर सड़क हादसे में उनकी भी मौत हो गयी,मौत की खबर लगते ही परिजनों में मचा कोहराम,शव पीएम को भेज जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp