spot_img
15.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

चिकित्सा प्रभारी की सक्रियता से सामान्य प्रसव हुआ सम्भव

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चिकित्सक की सक्रियता से हर किसी को मिल सकती है बड़ी राहत।यह करके दिखाया है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के चिकित्साधिकारी डॉ सन्तोष कुमार ने।शनिवार को ओपीडी के दौरान क्षेत्र के इदिलपुर गांव की चंद्रकला उम्र 28 वर्ष महिला को आशा कार्यकर्ती सरिता प्रजापति व सास कुसुम के साथ पहुंची।33 सप्ताह के गर्भावस्था के दौरान स्थिति को प्रभारी को दिखाया जहां पाया कि महिला का प्रसव पूर्व ही बच्चेदानी से पानी निकल चुका है,तत्काल तत्परता दिखाते हुए स्टाफ नर्स अंजना सिंह,एएनएम गीता देवी को निर्देशित करते हुए प्राथमिक उपचार करते हुए नॉर्मल प्रसव कराने में सफलता प्राप्त की।

शिशु का वजन 2 किलो 395 ग्राम जिसको एम‌एनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।सिजेरियन प्रसव से बच जाने पर मरीज और परिजनों पति अनिल पटेल,ससुर विजयनारायन पड़ोसी निर्मला देवी ने राहत की सांस ली।इस बार तीसरा प्रसव था।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ ने अवगत कराया कि चिकित्सालय में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं क्षेत्रवासी इसका लाभ ले सकते हैं।किसी भी आकस्मिकता को परखते हुए उच्च संस्थान से संपर्क कर सिजेरियन प्रसव भी कराने की सुविधा है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp