एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत गुरुवार की शाम लगभग सात बजे पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर के निर्देश पर हरहुआ चौकी प्रभारी अभिषेक राय,एस आई नरेंद्र नाथ दुबे,हेड कांस्टेबल नीरज राय,कांस्टेबल मुकेश चौहान व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हरहुआ पुलिस से पैदल गस्त करते हुए हरहुआ चौराहे पहुंची।क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई साथ ही पुलिस कर्मियों ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।वाहनों की चेकिंग व संदिग्ध आते जाते लोगों का चेकिंग किया।आधे घंटे के चेकिंग के दौरान पाँच बाईक का चालान किया

और चौराहे के समीप खड़े ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।हिदायत दिया कि चौराहे पर किसी भी तरीके का कोई वाहन रोड पर खड़ा न हो जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़े।पुलिस बल हरहुआ चौराहे से पैदल रूट मार्च करते हुए दासेपुर हरहुआ बाजार,कोईराजपुर मोड़ तक जाकर वापस हरहुआ पुलिस चौकी तक रूट मार्च किया।रोड पर खड़े बेतरतीब तरीके से वाहनों के चालकों को बुलाकर के हिदायत दिया कि रोड पर बेतरतीब तरीके से कोई भी कहीं गाड़ी खड़ी न करें वरना दोबारा वाहन खड़े मिले तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस बारे में चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर गोमती जोन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया जिसमें पांच वाहनो का चालान किया गया और अन्य लोगों को हिदायत दे करके छोड़ दिया गया।


