spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

जिम के गोदाम से दो करोड़ का प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद बांग्लादेश तस्करी का भंडाफोड़

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भदवर क्षेत्र में एक फिटनेस जिम के तहखाने में बने गोदाम से लगभग दो करोड़ रुपये का प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप बरामद किया।यह सिरप बंगाल के रास्ते बांग्लादेश पहुंचाने की योजना थी,जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।पुलिस के अनुसार गोदाम एक स्थानीय महिला प्रधान के पति के स्वामित्व वाला बताया जा रहा है।सूचना मिली थी कि कुछ सप्ताह पहले यहां भारी मात्रा में कफ सिरप उतारा गया था,लेकिन अभी तक उसकी डिलीवरी नहीं हुई थी।गुप्त सूचना पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा,थानाध्यक्ष राजू सिंह और उनकी टीम ने हाईवे इन होटल के पास स्थित जिम के गोदाम पर छापा मारा।तलाशी में हजारों बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुईं।वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया,“यह कोडीन युक्त कफ सिरप नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग होता है,जिसे केंद्र सरकार ने पहले ही प्रतिबंधित कर रखा है।आरोपी इसे मालदा के रास्ते बांग्लादेश भेजने की फिराक में थे।मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी बरामद हुए हैं,जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।”ड्रग्स कंट्रोल विभाग और एएनटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिरप के बैच नंबर,मैन्युफैक्चरिंग डेट और डिस्पैच डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है।गोदाम को सील कर दिया गया है।पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।डीसीपी ने बताया कि इस कारोबार से जुड़े कई अन्य नाम और दुकानें पहले से पुलिस की निगरानी में हैं।जल्द ही बड़े गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और पूरे रैकेट के खात्मे की उम्मीद है।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर एक फिटनेस जिम के गोदाम का इस्तेमाल नशीली दवाओं की तस्करी के लिए कैसे किया जा रहा था।मामले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp