spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

पीएचसी हरहुआ का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन का दो दिवसीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न द्वय चिकित्सक टीम ने जताया सन्तोष

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ वाराणसी की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (NQAS) के अंतर्गत दो दिवसीय मूल्यांकन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह मूल्यांकन डॉ दीपक कुमार एवं डॉ रूपिंदर कौर की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।जिन्होंने ने चिकित्सकीय सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था पर सन्तोष जताया।मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ संदीप चौधरी ने टीम के दोनों चिकित्सकों का परिचय लेकर शुभकामनाएं दीं।इंक्वास के मानकों के अनुरूप ओपीडी,आईपीडी,लेबर रूम,फार्मेसी,

लैब,रिकॉर्ड-रजिस्टर,सामुदायिक प्रक्रियाओं,स्वच्छता,बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट,स्टोर रिकार्ड,रोगी अधिकार,क्लिनिकल सेवाओं एवं प्रशासनिक प्रबंधन सहित सभी प्रमुख संकेतकों का गहन मूल्यांकन किया।फार्मेसी ड्रग स्टोर को देखकर प्रभावित होते हुए अति सराहना किया।पूरे मूल्यांकन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम डॉ नन्द आसरे,डॉ मनु चतुर्वेदी,डॉ राजकुमार,डॉ राकेश कुमार वर्मा,आरबीएसके चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल जावेद,डॉ शैलेन्द्र,डॉ अरबिंद कुमार,डॉ अवनीश राय,नदीम अली,विनोद कुमार मौर्य,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंतलाल श्रीवास्तव,अपर शोध अधिकारी श्रीनाथ यादव,बीसीपीएम संगीता,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,फार्मासिस्ट विद्याप्रकाश दुबे,लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण,कार्यालय सहायक पंकज कुमार सिंह,स्टाफ नर्स अंजना सिंह,रोज मेरी बोथा,संजू यादव,एएनएम निर्मला त्रिपाठी,रंजना कुमारी,हेल्थ निरीक्षक राकेश कुमार,हेल्थ सुपरवाइजर माखन लाल शर्मा,पीबीएचवी विवेक कुमार चौरसिया,एसटीएलएस मुन्ना लाल,वार्ड ब्वाय सेवा लाल,मनीष गुप्ता,संदीप भारती,सन्तोष सिंह,एलटी सूरज पटेल,एचएस सूरज प्रसाद,वार्ड ब्याय मो आदिल,इंदु मौर्या,अन्य हेल्थ सुपरवाइजर,स्वास्थ्य कार्यकर्ता,कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर,एएनएम तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।मूल्यांकन के दौरान मंडलीय क्वालिटी मैनेजर डॉ तनवीर सिद्दीकी का विशेष योगदान रहा।प्रभारी चिकित्साधकारी डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार सभी कर्मचारियों,सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह मूल्यांकन पूर्णतः सफल रहा तथा केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। पीएचसी की प्रगति व गरिमा बनाये रखने में सभी स्तरीय अधिकारीयो,कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp