spot_img
23.4 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

भारत के सर्वांगीण विकास में भारतीय संविधान की अहम भूमिका होती है…विधायक त्रिभुवन राम

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवम्बर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है।कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता।यह संविधान ही है जो अलग अलग धर्मो व जातियों की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है।संविधान के चार प्रमुख उद्देश्य पहला लक्ष्य एक अधिक परिपूर्ण संघ का निर्माण करना या राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना दूसरा लक्ष्य न्याय या कानून के समक्ष समानता स्थापित करना तीसरा लक्ष्य घरेलू शांति या घर मे शांति सुनिश्चित करना और चौथा लक्ष्य राष्ट्र की साझा रक्षा या सुरक्षा सुनिश्चित करना बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर ने संविधान में निहित कर महान कार्य किया।

आज देश 76वा संविधान दिवस मना रहा है।संविधान के महत्व को उजागर करना,संबैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संविधान के निर्माता के योगदान को याद करना ‘हमारा संविधान,हमारा सम्मान’ को केंद्रित कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि व नमन किया जा रहा है।उक्त बातें 76वा संविधान दिवस समारोह अवसर पर कचहरी स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने ‘भारत के सर्वांगीण विकास में भारतीय संविधान की भूमिका’ विषय के उद्बोधन में व्यक्त की।विधायक के साथ सैकडों कार्यकर्ताओं ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा -बाबा तेरा नाम रहेगा,भारतीय संविधान जिंदाबाद,जिंदाबाद,बाबा साहब अमर रहे,अमर रहे के नारे लगाकर बाबा साहब के आदर्शों को स्वीकारा।

वहीँ जनपद के वरिष्ठपदाधिकारियों कार्यकर्ता एडवोकेट,जिलाध्यक्ष जिला किसान मोर्चा रामप्रकाश सिंह’बीरू’ जितेंद्र सिंह ‘जित्तू’ धर्मेंद्र रघुवंशी, राणा चौहान, मोहन बाबू, लालबहादुर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ,मनोज मानव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, पप्पू भाष्कर ,सूरज चौधरी, विजय राजभर ,डॉ अशोक,डी के सिंह सहित अन्य सम्मानित जन समारोह में शामिल रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp