एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक प्यार में टूटकर लालपुर पावर हाउस के पीछे खरगरामपुर गांव स्थित हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया।युवक अपनी प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्ध बताया जा रहा है।इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।देखते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस,स्थानीय चौकी प्रभारी,बिजली विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।पुलिस व ग्रामीणों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की,लेकिन वह अपनी प्रेमिका से विवाद सुलझाने की मांग पर अड़ा रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

इस बीच युवक का हाईटेंशन पोल पर चढ़ना स्थानीय लोगों के लिए तमाशा बन गया।देखते ही देखते मौके पर भारी भींड इकट्ठा हो गयी लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।कुछ लोग युवक की जान को खतरा बताकर बिजली विभाग से तुरंत लाइन बंद करने की मांग करने लगे।सूत्रों के मुताबिक युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था

,जिससे परेशान होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया।पुलिस लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश करती रही।काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की रणनीति बनाई जिसके बाद मौके पर पहुँचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रेमी के बातों को सुनकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर प्रेमी युवक हाईटेंशन खम्भे से नीचे उतरा तब जाकर हजारों की भींड घटना स्थल से हटी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेमी अशोक चौहान 22 वर्ष का है और वह गाँव के अनिल की पत्नी से प्रेम प्रसंग करता था जो दो बच्चों की माँ है,शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रेमी युवक पोल पर चढ़ा था जो 3 बजे नीचे उतरा है।हाईटेंशन खम्भे से उतरकर प्रेमी अशोक ने एसीपी से अपने विवाहिता प्रेमी से शादी कराने की माँग किया है।


