spot_img
39.1 C
Varanasi
Wednesday, May 27, 2026

Buy now

spot_img

हजारों छात्रों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गान

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला द्वारा सरदार पटेल इंटर कॉलेज बढ़ैनी में “वंदे मातरम” का सामूहिक गायन किया गया जिसमें 2000 से अधिक छात्र छात्राओं ने गायन किया।जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि वंदे मातरम 150 साल एक अवसर है कि हम इस गीत से प्रेरणा ले और 2047 तक विकसित भारत बनाएं यह गीत आज भी एकता और आत्मनिर्भरता सिखाता है।

पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पांडेय ने कहा कि वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संघर्ष को प्रेरणा दी और बलिदान का मार्ग दिखाया।इस दौरान प्रीति,आराध्या और मानसीवर्मा ने इस गीत का गायन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री अश्वनी,प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा,शिवाचन्द,रामधन,धीरेंद्र शर्मा सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp