देश के हित मे करूंगा काम,काम का लूंगा पूरा दाम होगा चरितार्थ
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कोआपरेटिव बैक इम्पलाइज युनियन उत्तर प्रदेश का 29 वां दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन प्रताप पैलेस वाराणसी मे प्रारम्भ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के सम्पर्क प्रमुख मनोज जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।अपने सम्बोधन मे मुख्य अतिथि मनोज जी ने कहा कि सहकारी बैक कर्मचारियों की जो प्रमुख समस्याएं है उनका समाधान कराने का प्रयास करूंगा।उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का जो नारा है ‘देश के हित मे करुगा काम और काम का लूगा पूरा दाम’ उसको चरितार्थ करते हुए आप सभी का राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र हित मे जो भी कार्य आप कर रहे है
इसका लाभ आप सभी को मिलेगा। कम्युनिष्टों ने देश का जो भंटाधार करने का काम किया उन्होंने मजदूरों का भी बहुत अधिक नुकसान किया।भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों के हित और राष्ट्र निर्माण के लिए काम किया। कम्यूनिष्टो ने देश को तोड़ने के लिए अकबर महान पढाने का कार्य किया जो अब बदल रहा है।संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है।आज के परिवेश मे हमारी कुछ भूमिकाये हैं।देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें विचार करना होगा कि कुछ लोग देश को तोड़ना चाहते है,हमे स्वदेशी को अपनाना होगा।मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगरी जी के जीवन और उनके सिद्धांतो को हमे पढ़ना और उनके बिचारो को हमे अपनाना होगा।हमे अपनी भाषा को सम्मान देना होगा क्योकि भाषा से संस्कृति का जन्म होता है।प्रारंभ मे महामंत्री सुधीर सिंह ने सभी प्रतिनिधियो का स्वागत करने के बाद बैठक का एजेण्डा रखा जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत प्रदान किया।

संरक्षक राजेश्वर सिंह ने युनियन का इतिहास व उसके द्वारा किये गये कार्यो को विस्तार से रखा।पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक महेश सिंह ने कहा कि यदि बैको को विभाग के चंगुल से मुक्त कर दिया जाय तो बैंक काफी विकसित हो जाएंगे और उत्तर प्रदेश सहकारिता के क्षेत्र गुजरात को पीछे छोड़ देगा।

अतिथियों का स्वागत वाराणसी युनिट के मंत्री नायब सिंह के नेतृत्व मे बुके एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।अध्यक्षता जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष श्रीमती सुमन अजय राय ने किया।संचालन महामंत्री सुधीर सिंह व अमित कुमार सैनी ने किया।अधिवेशन मे प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,बैक के सीईओ मिलिंद जी,बीएन चौबे,शेषनाथ यादव,आनन्द कुमार त्रिपाठी,ईश्वर चौहान,संतोष सोनकर,महेश कुमार सिंह,प्रवीण कुमार,धर्मेन्द्र दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।


