spot_img
28.1 C
Varanasi
Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_img

हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान ड्राप पिलाकर हुआ शुभारम्भ

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ क्षेत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ0 संतोष कुमार द्वारा पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लमही उपकेंद्र पर बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाकर किया गया।एएनएम सविता यादव, आशा कार्यकर्ता सावित्रीदेवी किरण देवी ने कई बच्चों को प्रभारी चिकित्साधकारी के नेतृत्व में दवाई पिलाई।

प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार ने कहा कि 14 दिसम्बर से 22दिसम्बर तक चलने वाले अभियान में 0 से5 वर्ष तक के बच्चों को खतरनाक जानलेवा बीमारी से निजात दिलाने व सुरक्षित रहने के लिए 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक घर-घर जाकर छूटे हुए सभी बच्चों को दवा पिलायेंगी।रविवार के दिन 110 बूथ ,आठ मोबाइल टीम,4 सेक्टर सुपरवाइजर और 24 सुपरवाइजर लगे रहे जो हर टीम की मॉनिटर किया। इस बार ब्लाक क्षेत्र में 39419 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य प्राप्त है।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp