एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-पीएचसी हरहुआ प्रदेश में प्रथम स्थान इंक्वास सर्टिफाइड बनने पर स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों में खुशी का माहौल के साथ चेहरे खिल दिखने लगा।पीएचसी प्रभारी डॉ सन्तोष कुमार के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ वाराणसी की राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन के अंतर्गत दो दिवसीय मूल्यांकन 20 नवंबर से 21 नवंबर तक संपन्न हुआ था।यह मूल्यांकन डॉ दीपक कुमार एवं डॉ रूपिंदर कौर की विशेषज्ञ टीम ने किया था।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी भी उपस्थित रहे।एनक्वास के मानक के अनुरूप ओपीडी,आईपीडी,लेबर रूम,फार्मेसी,लैब,रिकॉर्ड रजिस्टर सामुदायिक प्रक्रियाओं स्वच्छता,बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट,स्टोर रिकॉर्ड,रोगी अधिकार,क्लीनिकल सेवाओं एवं प्रशासनिक प्रबंध सहित सभी प्रमुख संकेत का गहन मूल्यांकन किया गया था।फार्मेसी ड्रग स्टोर को देखकर सराहना भी की थी।सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को परखते हुए इस प्रदेश स्तर पर अस्पताल को सर्टिफाइड किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी डॉ संदीप चौधरी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार को बधाई दिया तथा

चिकित्सीय टीम की सराहना की।सर्टिफिकेशन के कार्य में सहयोग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुरभि कुमारी,मोनिका यादव,पल्लवी वर्मा,रोशनी वर्मा,साधना,शशिकांत शर्मा,अंकुश यादव,स्वागत पटेल के साथ-साथ चिकित्सीय टीम डॉ नंद आसरे,डॉ मनु चतुर्वेदी,डॉ राजकुमार,डॉ राकेश वर्मा,डॉ अब्दुल जावेद,डॉ शैलेंद्र कुमार,स्टाफ नर्स अंजना सिंह,संजू यादव,रोज मेरी बोथा,एएनएम इंद्रकला एवं निर्मला त्रिपाठी,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,विद्या प्रकाश दुबे,हेल्थ सुपरवाइजर राकेश कुमार सूरज प्रसाद,माखन शर्मा, संतोष सिंह,मनीष गुप्ता,संदीप भारती,लैब टेक्नीशियन लक्ष्मी नारायण सिंह,सूरज पटेल,टीवीएचवी विवेक चौरसिया,एसटीएलएस मुन्ना लाल जायसवार,वार्ड बॉय सेवालाल,आदिल,ऑप्टोमेट्रिस्ट नदीम अली,एनएमएस नीरज श्रीवास्तव,कार्यालय सहायक पंकज सिंह,इंदु मौर्य सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।सभी कर्मियों ने परिणाम घोषित होने के बाद सोमवार को एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरहुआ डॉ संतोष कुमार ने सभी सहकर्मियों को निर्देशित किया कि यह प्रगति कार्य यहीं पर नहीं रुकना चाहिए,जिस मेहनत लगन के साथ कार्य किए हैं इसको आगे भी बनायें रखेंगे।इस उपलब्धि को प्राप्त करने के उपरांत बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा,एडीओ पंचायत रवि सिंह,प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव, ग्राम प्रधान हरहुआ अनवर उर्फ अन्नू ,युवा पुरष्कार से सम्मानित एडवोकेट प्रिंस चौबे,भाजपा हरहुआ मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा,उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह,व्यापार मंडल हरहुआ के अध्यक्ष अनिल जायसवाल,महामंत्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रधानों ने बधाई दी।


