spot_img
25.1 C
Varanasi
Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_img

राजातालाब-जंसा पंचकोशी परिक्रमा मार्ग ऑटो स्टैंड के समीप सड़क पर बना गड्ढा राहगीर गिरकर हो रहे घायल एनएमएच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया मामले का संज्ञान पीडब्ल्यूडी को भेजा पत्र

spot_img

एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आराजी लाइन विकास खण्ड अंतर्गत राजातालाब से जंसा जाने वाले पंचकोशी परिक्रमा मार्ग कचनार ऑटो स्टैंड के समीप सड़क पर बड़ा गड्ढा बन जाने के वजह से राहगीर गिरकर घायल हो रहे है और जिम्मेदार उपरोक्त सड़क पर बने गड्ढे के तरफ ध्यान देना मुनासिब नही समझ रहा है,जिसका स्वतः संज्ञान नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने लेते हुए उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर व वाटशॉप के माध्यम से फोटो जानकारी साझा कर उसे तत्काल बनाने की माँग किया है।ज्ञात हो कि सड़क पर गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं क्योंकि वे दोपहिया वाहन चालकों,साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं,जिससे अक्सर दुर्घटनाएँ,चोटें और मौतें होती हैं।

खासकर खराब रखरखाव,भ्रष्टाचार और अपर्याप्त मरम्मत के कारण वाराणसी में हर साल हजारों लोग प्रभावित होते हैं और जनता अधिकारियों से कार्यवाही की मांग करता है लेकिन समस्या समाधान करना विभाग व जिम्मेदार मुनासिब नही समझते है जिसका खामियाजा राहगीर अपनी मौत को गले लगाकर करता है और उसके परिजन रोते-बिलखते नजर आते है।वही इस बाबत नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने कहा कि पीएम के काशी में जहां भी सड़को पर गड्ढा व गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण होगा उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर व वाटशॉप के माध्यम से फोटो वीडियो साझा कर बनवाने का वीणा उठायेगा जिसमे नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों सहित पत्रकार साथी समाजसेवी जनता जनार्दन की भूमिका अहम रहेगी।

spot_img

सम्बन्धित ख़बरें

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!

Home

Latest News

Web Stories

WhatsApp